{"_id":"69d90e386b4152bf98088789","slug":"video-no-water-sprinkling-on-diversion-road-in-kanpur-dust-troubles-commuters-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मंधना-टिकरा रोड पर धूल का गुबार, डायवर्जन मार्ग पर राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मंधना-टिकरा रोड पर धूल का गुबार, डायवर्जन मार्ग पर राहगीर परेशान
कानपुर के मंधना-टिकरा मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के बीच ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया गया है और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी की ओर से मंधना बिजलीघर के पास स्थित नाले की संकरी पुलिया को चौड़े पुल में बदलने का काम किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए एक कच्चा डायवर्जन मार्ग तैयार किया गया है, लेकिन इस मार्ग पर पानी का छिड़काव न होने से धूल के गुबार उठ रहे हैं। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे रास्ते पर वाहनों के गुजरने से धूल तेजी से उड़ती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता और भी जोखिम भरा बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।