{"_id":"6a2afba27297593d3a0c9c22","slug":"video-mla-and-councilor-stage-sit-in-memorandum-submitted-to-the-chief-minister-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक पार्षद संग धरने पर बैठे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पार्षद संग धरने पर बैठे, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. हसन रूमी और पार्षद फकर इकबाल गुरुवार को शीतला बाजार में धरने पर बैठ गए। उन्होंने शहर में सीवर, पाइपलाइन और निर्माण कार्यों के नाम पर हो रही सड़क खोदाई को लेकर मुख्यमंत्री ने नाम का ज्ञापन एसीपी कैंट अमित चौरसिया को दिया। ज्ञापन में उन्होंने जटेटा, वेबेक और अन्य एजेंसियों पर बिना समुचित सुरक्षा व्यवस्था के सड़कों की खोदाई कर जनता की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।
विधायक ने कहा कि शहर में कई वर्षों से विभिन्न एजेंसियां सड़कों पर बड़े पैमाने पर खोदाई करा रही हैं। निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों को पूर्व स्थिति में नहीं लौटाया जा रहा है। जगह-जगह खुले मैनहोल, अधूरी खोदाई और सड़क पर फैली बजरी से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने जाजमऊ क्षेत्र में हुई दंपति की दर्दनाक मौत का उल्लेख किया। विधायक ने बरसात से पहले पूरे कार्य कराने और खुले मैनहोल व गड्ढों को बंद कराने की मांग की। अकील सानू, मो. मेराज, नफीस, आलोक यादव, मृदुल बाजपेई समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।