Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rs 15 lakh stolen from scrap dealer's house; family had locked up and gone to attend wedding ceremony

कानपुर: स्क्रैप व्यवसायी के घर 15 लाख की चोरी, परिवार ताला बंदकर वैवाहिक समारोह में गया था

Sun, 15 Nov 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Rs 15 lakh stolen from scrap dealer's house; family had locked up and gone to attend wedding ceremony
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

किदवईनगर में चोर जमकर उधम मचा रहे हैं। चोरों ने स्क्रैप व्यवसायी के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का माल पार कर दिया। परिवार घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। इससे पहले पांच नवंबर को काॅलोनी में रहने वाले रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी अखलाक अहमद घर 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी।

विज्ञापन


जूही लाल काॅलोनी निवासी स्क्रैप व्यवसायी जाहिद अली परिवार सहित रहते हैं। बीते आठ नवंबर को वे परिवार समेत भांजे की शादी में बलरामपुर गए थे। इधर 13 नवंबर को घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी में रखे 45 हजार रुपये नकद और करीब 14.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ले गए। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम आसपास सीसी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


चाय बनाकर पी, फिर सिलिंडर भी ले गए
घर में दाखिल हुए चोरों ने इत्मिनान से वारदात की। जाहिद के मुताबिक, चोरों ने पूरा घर खंगाला। इसके बाद फ्रिज से पानी निकाल कर पीया। बोतल कमरे में पड़ी मिली। चोरों ने चाय बनाकर भी पी। इसके बाद चोर नकदी, गहनों के अलावा गैस-सिलिंडर भी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed