{"_id":"6a720f309e54bbb60e01d026","slug":"video-kanpur-traders-protest-against-vehicle-tagging-and-gate-pass-system-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वाहन टैगिंग, गेट पास के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वाहन टैगिंग, गेट पास के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने मंगलवार को कोपरगंज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें मंडी समिति की ओर से लागू की गई वाहन टैगिंग व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई गई। गेट पास की समय सीमा संबंधी समस्या का समाधान कराने की मांग रखी गई। 200 से अधिक व्यापारियों ने ई-मेल से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडी समिति के नए-नए नियमों से व्यापारी, उद्यमी, आढ़ती, किसान सब परेशान हैं। वाहन टैगिंग व्यवस्था से समस्या और बढ़ गई है। वाहन टैग हो नहीं रहे हैं। इसके उलट मंडी समिति की ओर से सैकड़ों व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कहा कि मंडियों से एक जनपद से दूसरे जनपद तक कृषि उत्पाद के परिवहन के लिए जारी होने वाले गेट पास की समय सीमा बेहद कम और अव्यवहारिक निर्धारित की गई है। तमाम मामलों में केवल समय-सीमा समाप्त होने के आधार पर व्यापारियों उद्यमियों पर शमन शुल्क के नाम पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। इस मौके पर विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनुराग जायसवाल, रमाकांत शर्मा, मयंक दीप सिंह, अतुल ओमर, आशीष मिश्र, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।