{"_id":"6ae83d949128c98f8c031c74","slug":"video-kanpur-prv-personnel-assaulted-case-registered-against-three-individuals-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीआरवी जवानों से की मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीआरवी जवानों से की मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रविवार रात बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशेबाजी की सूचना पर पीआरवी के जवान ईश्वरीगंज गांव पहुंचे। जहां नशे में धुत गालियां बक रहे सूरज निषाद जो अक्सर शराब पीकर पड़ोसियों और घर वालों से वाद विवाद करता रहता है उसको सिपाहियों ने काबू करने का प्रयास किया तो वह सिपाहियों से ही उलझ गया और सिपाहियों की वर्दी खींचने लगा। सूरज निषाद दीवान शिवेंद्र सिंह चौहान से हाथापाई करने लगा वर्दी खींचने की वजह से वर्दी के बटन टूट गए। पुलिसकर्मी से हाथापाई में नशेबाज सूरज जमीन पर गिर पड़ा जब पुलिसकर्मियों से उसपर काबू करने का प्रयास किया तो इसी दौरान सूरज का भाई डैनी और भतीजा रोहित भी भिड़ गया और सिपाही से मारपीट की। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के थोड़ी देर बाद बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स ईश्वरीगंज गांव पहुंचा जहां से सूरज निषाद को पड़कर बिठूर थाने लाया गया। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक सूरज निषाद अक्सर आए दिन नशेबाजी में लोगों से विवाद करता रहता है और इसके पहले भी जब पुलिस सूचना पर पहुंची है तो उनके साथ अभद्रता और पथराव कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।