Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: पैर छुए, कार से अगवा किया; दम निकलने तक सिर पर जैक से किए वार; हड्डियां भी चकनाचूर

Mon, 02 Nov 2026 11:52 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Nov 2026 11:52 AM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष को अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता का शव कानपुर में मिला है। आरोपियों ने अगवा करने से पहले अधिवक्ता के पैर छुए और बिना नंबर की कार से ले गए। पुलिस ने शक के आधार पर तीन आरोपियों की हिरासत में लिया है। कार बरामदगी के लिए कालपी लाए गए आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
 

विज्ञापन
Jalaun Bar Association Chief Murdered: Abducted Lawyer's Body Found in Kanpur Canal
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।


देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos
Jalaun Bar Association Chief Murdered: Abducted Lawyer's Body Found in Kanpur Canal
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी गयादीन अहिरवार चौथी बार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। शनिवार को गयादीन उरई स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे। 
Jalaun Bar Association Chief Murdered: Abducted Lawyer's Body Found in Kanpur Canal
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम 3:30 बजे वह मुन्ना फुलपावर चौराहा पहुंचे और बेटे हर्ष को स्कूटी लेकर बुलाया। उन्होंने बेटे से कहा कि दुर्गा मंदिर चौराहे पर उनका एक मुवक्किल इंतजार कर रहा है। बेटा उन्हें स्कूटी से वहां ले गया। चौराहे पर कार में तीन लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Bar Association Chief Murdered: Abducted Lawyer's Body Found in Kanpur Canal
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के मुताबिक, कार से उतरे एक व्यक्ति ने गयादीन के पैर छुए और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। बिना नंबर की कार देख बेटे को शक हुआ और उसने पिता को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
Jalaun Bar Association Chief Murdered: Abducted Lawyer's Body Found in Kanpur Canal
वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने स्कूटी से कार का पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर से शव बरामद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed