फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Buyer denied ITC benefit if tax collected is not deposited

कानपुर : टैक्स वसूलने के बाद जमा नहीं किया तो क्रेता को आईटीसी का लाभ नहीं

Sat, 05 Sep 2026 07:38 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:38 PM IST
Kanpur: Buyer denied ITC benefit if tax collected is not deposited
कानपुर जीएसटी सीए एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आर्यनगर स्थित क्लब में इनपुट टैक्स क्रेडिट विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई विक्रेता टैक्स वसूलने के बाद उसे सरकार के पास जमा नहीं करता तो क्रेता को आईटीसी का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि भविष्य में विक्रेता द्वारा टैक्स जमा करने पर क्रेता उस आईटीसी का हकदार हो जाएगा। मुख्य वक्ता, सीए वैभव जाजू ने वर्ष 2017 के बाद विभिन्न हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि इनपुट टैक्स क्रेडिट जीएसटी का आधार है। प्रत्येक पंजीकृत व्यापारी को इसका लाभ मिलना चाहिए। बशर्ते वे कानून की शर्तों को पूरा करते हों। अपात्र एवं अवरुद्ध क्रेडिट पर उन्होंने कहा कि यदि 13 सीटों तक के पैसेंजर वाहनों (मोटर कार) की खरीद, मरम्मत, रखरखाव और बीमा पर आईटीसी ब्लॉक रहता है। जब तक कि वाहन बिक्री, ड्राइविंग स्कूल या यात्री परिवहन के व्यवसाय में न हो। इसी तरह व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं व सेवाएं जैसे क्लब सदस्यता, भोजन एवं पेय पदार्थ, आउटडोर केटरिंग, ब्यूटी ट्रीटमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं पर क्रेडिट नहीं मिलता है। चोरी हुए, नष्ट हुए, लिखे गए सामान या मुफ्त सैंपल, उपहार के रूप में दिए गए माल पर क्रेडिट नहीं लिया जा सकता। इसके अलावा यदि कोई वस्तु या सेवा व्यावसायिक उपयोग के बजाय व्यक्तिगत या निजी इस्तेमाल में लाई जाती है तो उस पर क्रेडिट प्रतिबंधित है। हालांकि यदि फैक्ट्री अधिनियम के तहत कैंटीन सुविधा अनिवार्य है तो कैंटीन या कैटरिंग सेवाओं पर चुकाए गए टैक्स का आईटीसी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अक्सर बिना माल खरीदे आईटीसी लेने का आरोप लगाया जाता है। इससे बचने के लिए करदाताओं को माल के वास्तविक मूवमेंट का रिकॉर्ड (जैसे बिल्टी, भाड़े के भुगतान का सबूत और स्टॉक रजिस्टर) अनिवार्य रूप से रखना चाहिए। संभव हो तो परिवहन करने वाले वाहन का जियो-टैग रिकॉर्ड भी संभाल कर रखें। सीए अतुल मेहरोत्रा और एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए शिशिर शुक्ला ने कहा कि जीएसटी कानून का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। करदाताओं के आईटीसी अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए लेकिन कानून के विपरीत काम करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई भी जरूरी है। इस मौके पर सीए शैलेश शर्मा, राजेश कनौडिया, दीप मिश्रा, राजीव गुप्ता, राहुल चंद्रा, एसके अवस्थी, आकाश गुप्ता, शुभम ओमर, आनंद गुप्ता, जगदीश जायसवाल, संजय अग्रवाल, सूर्यांश अग्रवाल, शरद सिंघल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बैरक के सामने टहलते-टहलते जमीन पर गिरा उम्रकैद का कैदी, ट्रॉमा सेंटर में मौत

05 Sep 2026

पंजाब के कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA 42% से बढ़कर हुआ 60%

अलीगढ़ के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में हुई महाआरती

05 Sep 2026

सोलन: भाजपा ने सोलन में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, निकाली रैली

05 Sep 2026

VIDEO: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से करीब 1500 महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

05 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: शिमला के मालरोड पर हुई वेब सीरीज की शूटिंग, उमड़े दर्शक

05 Sep 2026

वीडियो: शिक्षण संस्थानों में महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने की मांग के लिए एसएफआई ने किया प्रदर्शन

05 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: कर्ज में दबा युवक ट्रेन से कटने पहुंचा, जीआरपी ने बचाया

05 Sep 2026

VIDEO: वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

05 Sep 2026

VIDEO: मालगाड़ियों से बढ़ी आगरा के कारोबार की रफ्तार, पांच महीने में 12.82 लाख टन माल लादा

05 Sep 2026

VIDEO: आईटीआई प्रथम चरण के प्रवेश की तिथि 7 तक बढ़ी

05 Sep 2026

VIDEO: कॉलेजों की लापरवाही से फंसा 10 हजार विद्यार्थियों का परिणाम

05 Sep 2026

VIDEO: युवा सीखेंगे कहानी लेखन का हुनर, 7 सितंबर से कार्यशाला

05 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक दिवस, किताबों से आगे...विद्यार्थियों की जिंदगी संवार रहे शिक्षक

05 Sep 2026

VIDEO: आज से लगेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

05 Sep 2026

कानपुर: शुक्लागंज में जन आरोग्य मेले में पहुंचे 250 से अधिक मरीज, उमस और बारिश के बाद बिगड़ी सेहत

05 Sep 2026

शिमला: गोगा नवमी के अवसर पर मिडिल बाजार मंदिर में उमड़ी भीड़

05 Sep 2026

बठिंडा में भाकियू एकता उगराहां ने घेरा डिप्टी कमिशनर एवं एसएसपी आवास

जीरा में मिसल सतलुज ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा- पंजाब को हर मोर्चे पर कर रही विफल

चंडीगढ़ में अकाली दल महिला विंग का रोष मार्च, पुलिस ने सांसद हरसिमरत काैर को हिरासत में लिया

Video: लखनऊ में सपा ने लगाई PDA पाठशाला, अखिलेश बोले- बंद स्कूल दोबारा खुलेंगे

05 Sep 2026

Video: सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

05 Sep 2026

Video: नवाब वाजिद अली शाह में आयोजित सम्मान समारोह

05 Sep 2026

Video: लखनऊ में चीनी-इथेनॉल नीति पर लोकदल का सरकार पर हमला

05 Sep 2026

कलक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान बोले- प्रशासन का फैसला जल्दबाजी में उठाया कदम, हाईकोर्ट जाने का समय देना चाहिए था

05 Sep 2026

बिजनौर: धामपुर में नगीना चौराहे पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, तार टूटने से आपूर्ति बाधित; बड़ा हादसा टला

05 Sep 2026

वीडियो: मनाली में पहली बार होगा पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप, सोलंगनाला में 5 से 8 अक्तूबर तक होगा आयोजन

05 Sep 2026

ईको सिटी-1 न्यू चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

05 Sep 2026

गुरुग्राम में झमाझम बारिश, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जल भराव

05 Sep 2026

VIDEO: खेरागढ़ तहसील पहुंचे डीएम, तो लग गई ग्रामीणों की भीड़; खचाखच भर गया परिसर

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed