फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: App to Create Customized Diet Charts; Website to Track Food and Expenses

कानपुर: एप बनाएगी कस्टमाइज्ड डाइट चार्ट, वेबसाइट रखेगी खाने और पैसे का हिसाब

Sat, 24 Oct 2026 08:19 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:19 PM IST
Kanpur: App to Create Customized Diet Charts; Website to Track Food and Expenses
आपकी पार्टी में कितने लोग आ रहे हैं और कितना खाना लगेगा या पार्टी के बजट का खर्च कहां कहां हो रहा है, इसकी जानकारी अब वेबसाइट के माध्यम से मिलेगी। यही नहीं, अब आपके फोन की ऐप आपको उम्र के हिसाब से आपकी डाइट प्लान बनाकर देगी। कुछ ऐसे ही बिजनेस आइडिया के साथ एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूमा में इनोवेशन हब, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के सहयोग से इनोवेटिव एंड एलीवेट-2026 में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के 13 संस्थानों की 40 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया था। 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन ‘फ्रॉम प्रोटोटाइप टू प्रॉफिटेबल स्टार्टअप’ विषय पर पैनल चर्चा में स्टार्टअप को व्यावसायिक रूप देने और वित्तीय व्यवहार्यता पर चर्चा हुई। इसके बाद ‘फ्रॉम आइडिया टू स्टार्टअप’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्पाद विकास और बिजनेस मॉडल की प्रक्रिया समझी। कार्यक्रम में ग्रीनवियर, स्टूफिट ग्रुप और क्रिएटिव इंडिया के साथ तीन एमओयू किए गए। दूसरे दिन एमा हर्बल लैबोरेट्रीज और भारत हेम्प एग्रो के साथ भी समझौते हुए। दूसरे दिन फाउंडर-स्टूडेंट इंटरेक्शन में एमा हर्बल लैबोरेट्रीज ग्रुप के सह-संस्थापक एवं सीईओ डॉ. यावर अली शाह ने उद्यमिता के अनुभव साझा किए। प्रोटोटाइप प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय के शरद सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये मिले। एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की हकरा जहीर, नीलू तिवारी और सानिया नाज को 10 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार तथा एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हर्ष सिंह, अविरल सिंह और चित्रांशु शर्मा को सात हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में निदेशक इंजीनियरिंग प्रो. मनोज कुमार मिश्रा, एडिशनल डायरेक्टर प्रो. अतुल चतुर्वेदी, प्रशासनिक निदेशिका डॉ. रूबी चावला, प्रबंध निदेशक प्रो. पुनीत राय, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. देव सिंह, सह समन्वयक माधवेंद्र सिंह सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

24 Oct 2026

Video: लखनऊ में पुरानी विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग, किसान महापंचायत में उठे कई मुद्दे

24 Oct 2026

अग्रोहा धाम वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए हांसी से 11 निशुल्क बसें

24 Oct 2026

हांसी अनाज मंडी में धान खरीद और उठान की धीमी गति से किसान परेशान

24 Oct 2026

करवा चौथ को लेकर फतेहाबाद के बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

24 Oct 2026
विज्ञापन

जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

24 Oct 2026

बांदा: तालाब में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, शनिवार सुबह पानी में मिला शव

24 Oct 2026
विज्ञापन

Video: रमाबाई रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा में रखे गए विधान परिषद चुनाव के बैलेट बॉक्स

24 Oct 2026

Video: बाढ़ से बर्बाद हुआ सामान, नुकसान देखकर पीड़ितों के छलक रहे आंसू

24 Oct 2026

Video: टंकी की जांच के बाद सड़कों पर बहाया जा रहा हजारों लीटर पानी

24 Oct 2026

Video: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलीं शिवकन्या कुशवाहा

24 Oct 2026

जामिया रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी छात्रों से मिले

24 Oct 2026

राजस्थान न्यूज: मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हमला, अभिषेक चौधरी बोले- माफी मांगें या दें इस्तीफा

24 Oct 2026

अंबेडकरनगर में दांत के इलाज के दौरान महिला की मौत, क्लिनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप

24 Oct 2026

52 दुर्लभ शिवलिंगों में एक है बाराबंकी का लोधेश्वर, 200 करोड़ से बनेगा महादेवा कॉरिडोर

24 Oct 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे, सुरक्षा सख्त

24 Oct 2026

वीडियो: कोल डैम के 35 किमी क्षेत्र में होंगी साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधिया, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ

24 Oct 2026

अलीगढ़ में बन रहा 60 टन लोहे का प्रवेश द्वार, 200 किलो के ताले करेंगे स्वागत

24 Oct 2026

किसानों को मंडियों में जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता : श्याम सिंह राणा

हिसार में बाल भवन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिलेगा राज्यस्तर पर मौका

24 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में कैंची चौक स्थित बालाजी मंदिर में 26 को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, विशेष खीर प्रसाद का होगा वितरण

24 Oct 2026

केल्हारी बस हादसे के बाद एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री: बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र को दो दिन में मिलेगी एंबुलेंस

24 Oct 2026

फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में दशमेश नगर समेत नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी

VIDEO: युवाओं और महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हर्निया की समस्या, ये हैं बड़ी वजहें

24 Oct 2026

VIDEO: आगरा में एक बार फिर धंसी सड़क, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

24 Oct 2026

VIDEO: योग के लिए शुद्ध वातावरण और बोटिंग का आनंद, जंगल थीम पर बनेगा पिकनिक स्पॉट; यहां तैयार हो रहा नगर वन

24 Oct 2026

धमतरी में हथियारबंद नकाबपोशों का आतंक: मराठा समाज का अल्टीमेटम, एफआईआर दर्ज; सात संदिग्ध रडार पर

24 Oct 2026

एमपी: डिंडौरी में अधूरे पंचायत भवन पर 33 लाख का भुगतान, कलेक्टर नाराज; सचिव पर गिरी गाज

24 Oct 2026

कानपुर: हृदय रोगों की रोकथाम पर मंथन, डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

24 Oct 2026

अतरौली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता विवाद के वीडियो आए सामने

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed