साकेतपुरी में शनिवार की रात देवी जागरण, श्रीनगर में बाबा खाटू श्याम महोत्सव व गोपीनाथपुरम में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। बाबा खाटू श्याम महोत्सव और देवी जागरण में भजनों की धुन पर भक्त देर रात तक थिरकते रहे। बीच-बीच में जयकारा भी लगाते रहे।
साकेतपुरी में शुक्लागंज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में देवी जागरण का आयोजन किया गया। सुबह जागरण के समापन पर भंडारा हुआ। इस मौके पर डॉ. एसजी शुक्ला, अजय शुक्ला, राजेश गुप्ता गोल्डी, विनय गुप्ता, संतोष यादव, मिंटू वर्मा व अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। श्रीनगर में श्री श्याम दीवाना मित्र मंडल के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम महोत्सव में श्याम बाबा खाटू श्याम का ऋंगार कर महाआरती की गई। देर रात तक भजनों पर भक्त झूमते रहे। रविवार सुबह प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर समेत आदि मौजूद रहे। उधर, गोपीनाथपुरम में श्रीराम नाम लेखन महायज्ञ समिति के तत्वावधान में रविवार को सुंदरकांड पाठ और रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान जय-जय सियाराम का जाप भी किया गया। इस मौके पर राजीव मिश्र, आशुतोष शुक्ला, ओमप्रकाश, अमित, महेश, संर्पूणानंद शास्त्री, अशोक शुक्ला, हरिओम, अंजनीकांत मिश्रा, श्रीकांत पांडेय, लालाराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।