{"_id":"6ad2138fc29e9161e90b8cfb","slug":"video-auspicious-rituals-take-center-stage-at-goddess-kushmanda-temple-on-the-sixth-day-of-navaratri-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के छठवें दिन कूष्मांडा देवी मंदिर में शुभ संस्कारों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के छठवें दिन कूष्मांडा देवी मंदिर में शुभ संस्कारों की रही धूम
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कूष्मांडा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्तों ने मां कात्यायनी स्वरूप का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
इस दौरान बच्चों के कर्ण छेदन और मुंडन संस्कार कराने के लिए भी बड़ी संख्या में परिवार पहुंचे। परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शुभ संस्कार संपन्न कराए और बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की। संस्कारों के दौरान मंदिर परिसर में चहल-पहल बनी रही।
नवरात्र के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने भंडारे के लिए स्टॉल लगाए और लोगों को प्रसाद वितरित किया। इससे धार्मिक माहौल और भक्तिमय हो गया। आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। छठे दिन पूजा-अर्चना, शुभ संस्कारों और भंडारों के चलते मंदिर परिसर में रौनक बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।