फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lightweight jewellery took centre stage on Karwa Chauth; the market is set to remain abuzz until Diwali.

Jhansi News: करवाचौथ पर रही हल्के गहनों की धूम, दिवाली तक रहेगी बाजार में राैनक

Fri, 30 Oct 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Lightweight jewellery took centre stage on Karwa Chauth; the market is set to remain abuzz until Diwali.
कात्यायनी ज्वेलर्स पर ग्राहकों को ज्वेलरी दिखाते संचालक खरारी शरण सोनी l
झांसी। करवाचौथ पर बृहस्पतिवार को झांसी के सराफा बाजार में ग्राहकों की भारी चहल-पहल दिखी। महिलाओं ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, ईयररिंग्स और चूड़ियां ग्राहकों की मुख्य पसंद बने। चांदी के आभूषणों की भी खूब खरीदारी हुई। त्योहार के लिए पहुंचीं महिलाओं में पारंपरिक और आधुनिक दोनों डिजाइनों के प्रति उत्साह था।
विज्ञापन

न्यू पीएस ज्वैलर्स के संचालक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हल्के वजन की ज्वैलरी की अधिक मांग रही। ग्राहक एक ही भाव में दो से तीन हल्के आभूषण खरीद रहे हैं। कात्यायनी ज्वैलर्स के संचालक खरारी सोनी ने बताया कि उनकी दुकान पर रोजाना 50 से 60 ग्राहक आते हैं। करवाचौथ पर भी दुकान पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

कीमतें बढ़ी पर खरीदारी में नहीं आई कमी
पिछले साल के मुकाबले सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। इसके बावजूद खरीदारी में कोई कमी नहीं आई है। इससे लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि करवाचौथ के बाद भी खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा। धनतेरस और दिवाली पर बाजार में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed