Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Rakesh Tikait thundered at the farmers' Mahapanchayat, stating that farmers in Bundelkhand are the most distressed.
{"_id":"6ab8e012490550db79051cb2","slug":"video-rakesh-tikait-thundered-at-the-farmers-mahapanchayat-stating-that-farmers-in-bundelkhand-are-the-most-distressed-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत, कहा- बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत, कहा- बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा दुखी
भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को नवीन गल्ला मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
राकेश टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान होता है। ऐसे में नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दे या उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए। जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि किसानों को अभी वर्ष 2013 के आधार पर जमीन की कीमत दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार को किसानों की जमीन चाहिए तो उसका बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बिजली के निजीकरण को लेकर भी चेतावनी दी। टिकैत ने कहा कि यदि बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपा गया तो किसान आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान सबसे ज्यादा परेशान है और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है। राकेश टिकैत ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई। महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।