{"_id":"6afb70aaa04c5281cc094ffc","slug":"great-sporting-talent-will-emerge-from-small-towns-moth-news-c-318-1-jd11006-103774-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: छोटे कस्बों से निकलेंगी बड़ी खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: छोटे कस्बों से निकलेंगी बड़ी खेल प्रतिभाएं
Tue, 17 Nov 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गुरसराय। झांसी के जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर जनपद की सभी विधानसभाओं में विधायक खेल स्पर्धा 2026-27 होगी। झांसी सदर विधानसभा में 16 नवंबर 2026 को इसका शुभारंभ होगा।
गरौठा विधानसभा में 21 और 22 नवंबर को खैर इंटर कॉलेज ग्राउंड गरौठा रोड गुरसराय में प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती विधाओं में स्पर्धाएं होंगी। इच्छुक खिलाड़ी 21 नवंबर 2026 को प्रतियोगिता स्थल पर आधार कार्ड के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्हें आगे सांसद खेल स्पर्धा में भी प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने खिलाड़ियों को अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।