Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
CMO visits Katera PHC regarding the death of a woman following a snakebite; orders action over negligence.
{"_id":"6aac024f9e5cf48b280fedb4","slug":"video-cmo-visits-katera-phc-regarding-the-death-of-a-woman-following-a-snakebite-orders-action-over-negligence-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से पीड़ित महिला की मौत मामले में कटेरा पीएचसी पहुंचे सीएमओ, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से पीड़ित महिला की मौत मामले में कटेरा पीएचसी पहुंचे सीएमओ, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटेरा में इलाज न मिलने से सर्पदंश पीड़ित पूनम की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी शिशिर पुरी ने कटेरा पहुंचकर मामले की जांच की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
16 सितंबर को तड़के करीब एक बजे गढ़ीपुरा निवासी पूनम को सर्प ने डसा था। सुबह 8:20 बजे परिजन उन्हें कटेरा पीएचसी ले गए, पर वहां केवल चौकीदार गोविंद मौजूद थे। चिकित्सक और स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित थे। इलाज न मिलने पर परिजन महिला को 8:55 बजे बंगरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। सीएमओ की जांच में पता चला कि सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध था। लेकिन डॉक्टर करीब 8:55 बजे केंद्र पर पहुंचे, जिससे इलाज में देरी हुई। सीएमओ ने स्टाफ के समय पर ओपीडी में न आने को बर्दाश्त न करने की बात कही।
सीएमओ ने लापरवाह डॉक्टर पर सख्त विभागीय कार्रवाई और अन्य कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। अनुपस्थित स्टाफ और देर से आने वाले डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोका गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बंगरा केके राजपूत को प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वीडियो कॉल से स्टाफ की उपस्थिति प्रमाणित करने को कहा गया है।
वहीं, सीएचसी बंगरा के निरीक्षण में भी 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।