{"_id":"6961d7f51940a033b70b3dc0","slug":"video-asha-workers-of-jhansi-division-attack-the-divisional-commissioners-office-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी मंडल की आशा कार्यकर्ताओं का मंडलायुक्त दफ्तर पर हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी मंडल की आशा कार्यकर्ताओं का मंडलायुक्त दफ्तर पर हल्ला बोल
मंडलभर की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि उन्हें काम के हिसाब से नहीं बल्कि अब राज्य कर्मियों का दर्जा दिया जाए। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए माफी की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उप्र. आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ता लंबित मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। ललितपुर की आशा कार्यकर्ता कर्मचारी महासंघ की जिलाध्यक्ष आशा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता ट्रेन से झांसी स्टेशन पहुंचीं। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पर बंगरा व राजापुर ब्लॉक की कई आशा कार्यकर्ता भी पहुंचीं। आशा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर से नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचीं, जहां जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और नौकरशाही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। 23 दिसंबर को शासन ने मांगों पर विचार करने और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। बावजूद इसके अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि उप-मुख्यमंत्री की टिप्पणी से आशा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।