{"_id":"6ab3970f7ba3a5af8409a41f","slug":"video-video-vanatha-sahana-hatayakada-paugdhata-ka-ghara-ja-raha-parava-matara-yagasha-paratapa-ka-hausa-arasata-kaya-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विनोद साहनी हत्याकांड: पीड़ित के घर जा रहे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप को हाउस अरेस्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विनोद साहनी हत्याकांड: पीड़ित के घर जा रहे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप को हाउस अरेस्ट किया
गोंडा। रेक्सड़िया निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद जिले में सियासी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को उनके भभुआ स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। दोपहर से ही उनके आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। इससे आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
पूर्व मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को निजता का हनन बताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी नोटिस के घर में नजरबंद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बिना नोटिस हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले में वह न्यायालय की शरण लेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष घबरा रहा है। इसी कारण विपक्षी नेताओं को लोगों से मिलने से रोका जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट के संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कई मार्गों पर बैरियर, रेक्सड़िया जाने से रोकने की तैयारी
विनोद साहनी के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं के रेक्सड़िया पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने जिले की प्रमुख सड़कों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। चचरी, भौरीगंज, परसपुर और शाहपुर मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इन इंतजामों का उद्देश्य लोगों को रेक्सड़िया गांव तक पहुंचने से रोकना बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।