{"_id":"692ac5cb88ba248a45036a4d","slug":"video-gada-ma-thhana-karaya-kathara-oura-khatha-upalbthhata-para-daema-ka-oucaka-narakashhanae-khatha-na-malna-para-jataii-narajaga-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में धान क्रय केंद्र और खाद उपलब्धता पर डीएम का औचक निरीक्षण, खाद न मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में धान क्रय केंद्र और खाद उपलब्धता पर डीएम का औचक निरीक्षण, खाद न मिलने पर जताई नाराजगी
गोंडा में शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने धान क्रय केंद्रों और खाद उपलब्धता की हकीकत जानने के लिए नवीन गल्ला मंडी, बहराइच रोड, बड़गांव तथा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, केशवपुर पहड़वा पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
गल्ला मंडी पहुंचकर जिलाधिकारी ने धान बेचने आए किसानों से पूछा कि क्रय केंद्र पर तौल, पंजीकरण या भुगतान में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुगम हो, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि तौल एवं भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद डीएम सहकारी समिति केशवपुर पहड़वा पहुंचीं। जहां खाद न मिलने की शिकायत पर उन्होंने एआर कोऑपरेटिव और केंद्र प्रभारी से विस्तृत जानकारी ली। केंद्र पर खाद की अनुपलब्धता पाई जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और साफ चेतावनी दी कि जिले के सभी क्रय केंद्रों व सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में समय से सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।