{"_id":"6ab37e1f74016ee8ff0b0fe8","slug":"video-gada-ma-samasayao-ka-lkara-thavayagajana-na-kaya-paratharashana-sapa-12-sataraya-maga-patara-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में समस्याओं को लेकर दिव्यांगजनों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में समस्याओं को लेकर दिव्यांगजनों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र
गोंडा में कलेक्ट्रेट के टिनशेड में बुधवार को दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।
प्रदेश सचिव निशक्तजन प्रकोष्ठ अरुण तिवारी ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं होने पर अंबेडकर चौराहे पर जाम लगाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया।
इस दौरान शमशाद, विनोद, अविनाश समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।