Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Waterlogging in the fields due to continuous rain accompanied by persistent winds for over 14 hours.
{"_id":"6ab75fc4a1878a6a2207b218","slug":"video-waterlogging-in-the-fields-due-to-continuous-rain-accompanied-by-persistent-winds-for-over-14-hours-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिछले 14 घंटे से ज़्यादा लगातार हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से खेतों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिछले 14 घंटे से ज़्यादा लगातार हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से खेतों में जलभराव
जनपद एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 14 घंटे से ज़्यादा लगातार हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है और खड़ी फसलें खेत में अब बिछने लगी है जिससे किसान चिंतित बने हुए है और वहीं लोग अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता ओर भी बढ़ गई है किसानों के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान धान और बाजरा की फसल को हो रहा धान की फसल इस समय बालियां निकलने और दाना भरने की अवस्था में खड़ी दिखाई दे रही थी अब लगातार पानी भरने और तेज हवा के कारण धान की फसल खेत में बिछती नजर रही है वहीं बाजरा की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी थी जो बारिश के कारण जमीन पर बिछ गई क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अगर इसी तरह एक-दो दिन और बारिश होती रही तो धान की बाली में कालेपन का रोग लग जाएगा बाली काली पड़ जाएगी और दाना सड़ जाएगा जिससे पैदावार आधी रह जाएगी बाजरा की बाल में भी अंकुरण शुरू हो जाएगा जिससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से भारी नुकसान की आशंका है अगर बारिश बंद नहीं हुई तो खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे साल भर का परिवार का भरण-पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं खेतों में पानी भरा होने से मजदूर भी खेतों तक नहीं पहुंचहै
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।