{"_id":"6ab8191a41b00b79750b6d95","slug":"hindi-computer-papers-standard-struggled-sanskrit-etah-news-c-163-1-eta1004-157292-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हिंदी और कंप्यूटर का पेपर रहा सामान्य, संस्कृत में उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हिंदी और कंप्यूटर का पेपर रहा सामान्य, संस्कृत में उलझे
विज्ञापन
एटा। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को तीन विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। दिनभर बारिश के बाद भी जिले के 14 केंद्रों पर अंतिम दिन 12371 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। जबकि 383 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले प्रशिक्षुओं ने हिंदी और कंप्यूटर का पेपर सामान्य बताया। वहीं संस्कृत के पेपर ने थोड़ा उलझाया।
जिले के 14 परीक्षा केंद्र पर सुबह की प्रथम पाली में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर का हिंदी विषय का पेपर हुआ। बारिश के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले प्रशिक्षुओं की सघन चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र देखने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने दिया। इस दौरान शिक्षक परीक्षा केंद्र के बाहर छाता लेकर लाइन में लगे रहे। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हुई जिसमें कुल पंजीकृत प्रशिक्षु 4276 थे। इसमें 126 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 4150 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। प्रशिक्षुओं ने पेपर आसान बताया।
दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें संस्कृत विषय का पेपर हुआ। इसमें 4186 प्रशिक्षु पंजीकृत थे जिसमें 4060 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी और 126 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशिक्षुओं ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा। दोनों पालियों के दौरान प्रशिक्षुओं को परीक्षा केंद्र के अंदर बैठा कर रखा।
विज्ञापन
वहीं तीसरी पाली में कंप्यूटर विषय का पेपर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हुआ। इसमें 4292 प्रशिक्षु पंजीकृत थे जिसमें 4161 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी शेष 131 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने पेपर सामान्य बताया। परीक्षा समाप्त होने के दौरान बारिश होने की वजह से प्रशिक्षु तुरंत अपने निजी वाहनों के माध्यम से घर की ओर प्रस्थान कर गए।