{"_id":"6ac899767e46e1df93064608","slug":"video-theft-at-three-shops-simultaneously-thieves-strike-for-the-second-time-in-five-months-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक साथ तीन दुकानों में चोरी, पांच माह में दूसरी बार चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक साथ तीन दुकानों में चोरी, पांच माह में दूसरी बार चोरों का धावा
अलीगंज। कस्बे में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के सरौंठ रोड पर ईदगाह तिराहे के पास स्थित पवन ट्रेडर्स, नीरज ट्रेडर्स और श्री बालाजी ट्रेडर्स में चोरों ने धावा बोला। इनमें दो दुकानें खाद-बीज और एक गल्ले की है। चोरों ने एक दुकान का जाल काटा, जबकि दो दुकानों में जाली के सहारे घुसे। इसके बाद हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
नीरज ट्रेडर्स के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि करीब पांच माह पहले भी इन्हीं तीनों दुकानों में चोरी हुई थी। इसके बावजूद दोबारा वारदात होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।