{"_id":"6af0610e7bb9b28c7809e614","slug":"video-family-of-rohit-murder-victim-halts-funeral-rites-in-budaun-2026-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं रोहित हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं रोहित हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार
बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में खिलौने की दुकान पर रेट को लेकर हुए विवाद में रोहित की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव बेहटा माधो पहुंचा, लेकिन परिवार ने आरोपी के एनकाउंटर और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि कार्रवाई होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्थिति को देखते हुए सुबह से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एसडीएम विनोद कुमार और सीओ अशेष नाथ सिंह दो बार गांव पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। मामले में रईस अहमद और उसके बेटे वारिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वारिस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।