{"_id":"68c29bc98b5ecfca450e22f8","slug":"video-bijnor-nangal-soti-farmers-staged-a-sit-in-protest-at-saufatpur-power-house-against-power-cuts-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नांगलसोती-बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने सौफतपुर बिजली घर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नांगलसोती-बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने सौफतपुर बिजली घर पर दिया धरना
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 11 Sep 2025 03:22 PM IST
Link Copied
बिजनौर जनपद में बिजली कटौती के विरोध में भाकियू लोकशक्ति ने सौफतपुर बिजली घर पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सौफतपुर बिजली घर से हरचंदपुर, सौफतपुर, लालपुर मान, महमसापुर, मायापुरी, चमरौला, ढोलापुरी, नांगल, खानपुर, शहजादपुर, जीतपुर गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है, जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता बिजली घर पर पहुंचे और धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि पिछले कई माह से बिजली घर की ओसीबी खराब है। दूसरे फीडर की ओसीबी से जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक फीडर में फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। शासन के आदेश 18 घंटे बिजली आपूर्ति के हैं, लेकिन मात्र 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने खराब ओसीबी सही कराने व बिजली से जुड़ी किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
धरना स्थल पर जेई नूतन प्रकाश पहुंचे तो किसानों में विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।