{"_id":"68b6a48aa4ace2157903c6e1","slug":"video-bijnor-100-year-old-building-of-dhampur-nagar-palika-is-dilapidated-employees-are-working-in-fear-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर नगर पालिका की 100 साल पुरानी बिल्डिंग जर्जर, खौफ में काम कर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर नगर पालिका की 100 साल पुरानी बिल्डिंग जर्जर, खौफ में काम कर रहे कर्मचारी
जनपद बिजनौर की धामपुर नगर पालिका का लगभग 92 साल पहले बना कार्यालय भवन बेहद जर्जर है। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपने कार्यालयों में बैठकर सरकारी कार्य करना मुश्किल हो गया है। धामपुर नगर पालिका के भवन का निर्माण साल 1933 में हुआ था।
पालिका कार्यालय भवन का प्रत्येक कमरा टपक रहा है। आवासों की स्थिति भी बदहाल है। पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय का रिकॉर्ड को बचाना मुश्किल हो रहा है।
अधिकारियों ने तिरपाल से ढककर अभिलेखों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका में कर्मचारियों के बैठने तक के लिए उपयुक्त जगह नहीं है।
अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला का कहना है कि पालिका की यह बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी है । चार साल पहले भवन की मरम्मत भी कराई गई थी। लेकिन पुरानी बिल्डिंग होने के कारण कोई फायदा नहीं हुआ।
उनका कहना है कि वह दो दिन पहले लखनऊ में प्रमुख सचिव से मिले थे । उन्होंने भरोसा दिया है कि वह बिल्डिंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। जितना बेहतर हो सकेगा । किए जाने का प्रयास होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।