{"_id":"6a5e2bbd246f466acc039b06","slug":"video-shivpal-yadav-accorded-a-grand-welcome-with-garlands-in-bhadohi-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में शिवपाल यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में शिवपाल यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:37 PM IST
Link Copied
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को वाराणसी मार्ग से विंध्याचल धाम जाते समय जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समर्थक पहले से ही महाराजगंज व औराई चौराहे पर डटे रहे। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाती रही है। सपा का पीडीए अभियान आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेकेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच रहने व समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि भदोही में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। मौके पर ह्रदयनारायण प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, विकास यादव, अंजनी सरोज, अंजनी सरोज, धर्मेन्द्र मिश्रा, लालचंद बिंद, जईम बेग, सलाउद्दीन अंसारी, रोहित दुबे समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।