{"_id":"6accb4cfd38f4631a60aafe1","slug":"video-200-children-awarded-for-success-general-knowledge-competition-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल 200 बच्चें हुए पुरस्कृत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल 200 बच्चें हुए पुरस्कृत, VIDEO
सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के पट्टी बेजांव में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल हुए 200 बच्चों को पुरस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया गया। पुरस्कार मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।मुख्य अतिथि प्रेम बिहारी उपाध्याय और डॉ. सुजीत बिंद रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय भारतीय रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार दिए और उनका उत्साह बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और सामान्य ज्ञान उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर देने की जरूरत बताई। ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश पाल ने की। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। मौके पर सुरेश चौहान, त्रिलोकी नाथ बिंद, कमलाशंकर पाल, संतोष पाल, धीरज पाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।