{"_id":"69ba468ccda22e8341071a78","slug":"video-bareilly-double-murder-crowds-flock-to-the-funerals-of-asma-and-adil-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली दोहरा हत्याकांड: आसमां और आदिल के जनाजे में उमड़े लोग, दोनों की कब्र से दूर दफन हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली दोहरा हत्याकांड: आसमां और आदिल के जनाजे में उमड़े लोग, दोनों की कब्र से दूर दफन हुआ आरोपी
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आसमां और आदिल के जनाजे में भारी भीड़ रही। मोहल्ले के लगभग हर घर से कोई न कोई शख्स जनाजे में शामिल हुआ। जिस गली से दोनों के जनाजे गुजरे वहां से निकलना मुश्किल हो गया। महिलाएं घरों की छतों और खिड़कियों से यह मंजर देखती दिखीं। दोनों को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उधर, घटना के बाद से रहपुरा चौधरी मोहल्ले में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अफसर खां के शव को उसके घर नहीं जाने दिया। सरकारी एंबुलेंस से उसका शव सीधे रहपुरा चौधरी में ही स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करके रात करीब आठ बजे दफना दिया गया। अफसर को दफनाने का स्थान भी आसमां और आदिल की कब्र से दूर रखा गया। पुलिस को आशंका थी कि यदि आसपास शव दफनाए गए तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।