{"_id":"6ab8e62e45aac0da62096e5a","slug":"video-three-accused-wanted-in-murder-case-arrested-in-bahraich-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच में रुपईडीहा क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में 20 सितंबर को संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने नामजद तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर मोहरनिया से सीमा की ओर जाने वाले मार्ग स्थित बगिया से तीनों को करीब 12:45 बजे दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी स्वर्गीय तसब्बर अली निवासी रंजीतबोझा की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मोहम्मद नसीम, साबिर अली और अरमान अहमद नामजद थे।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित टीम एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गिरफ्तारी में जुटी थी। गिरफ्तार नसीम, अरमान और साबिर रंजीतबोझा के निवासी हैं। उनकी उम्र क्रमश: 19, 19 और करीब 20 वर्ष है। विवेचना जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।