{"_id":"68d661e2c85b1f8542069008","slug":"video-bharaica-ma-navaratara-parava-para-aghashhata-bjal-katata-sa-sharathathhal-parashana-pavara-hausa-ka-kaya-gharava-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में नवरात्र पर्व पर अघोषित बिजली कटौती से श्रद्धालु परेशान, पावर हाउस का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में नवरात्र पर्व पर अघोषित बिजली कटौती से श्रद्धालु परेशान, पावर हाउस का किया घेराव
यूपी के बहराइच में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रूपईडीहा शिवराज सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सहाबा पावर हाउस का घेराव किया। उन्होंने कर्मियों पर लापरवाही और अघोषित कटौती का आरोप लगाकर हंगामा व नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे शिवराज ने बताया कि नवरात्र पर्व पर रुपईडीहा नगर और आसपास के श्रद्धालु बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही कटौती से भक्तों की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। गुरुवार को नगर सहित कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही।
नवरात्र में निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालु और अन्य लोग भीषण उमस में परेशान हैं। स्थानीय उपभोक्ता संजय कुमार अजय आदि ने कहा कि रुपईडीहा में तैनात लाइनमैन सगीर, सोनू, जियालाल और पवन समेत निजी तौर पर जुड़े कर्मचारी फाल्ट सुधारने में लापरवाही बरत रहे हैं। उपभोक्ता फोन पर बार बार संपर्क करते हैं, लेकिन लाइनमैन फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कई कई घंटे बिजली बहाल नहीं होती।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई और लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि अब श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अजय शर्मा, रोहित मिश्रा, रंगलाल आर्य, संदीप सिंह, अजय त्रिपाठी, सूरज मिश्रा, राम सिंह, राहुल सिंह, रमेश वर्मा, ऋषि सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।