{"_id":"68e76cf10ef4c69a84074ed3","slug":"video-video-falma-abhanatara-thapaka-pathakanae-ka-abthhab-ma-braka-pahanana-para-vavatha-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनकर वहां पर पर्यटन का प्रचार करने पर विवाद खड़ा हो गया है। अयोध्या की प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने इस प्रकरण में दीपिका पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख रहा था कि दीपिका पादुकोण अबूधाबी में बुर्का पहनकर एक शो का प्रचार कर रही हैं।
यही दीपिका जब भारत में रहती है तो जेएनयू में माई फ्रीडम का नारा लगाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दीपिका की भारत में मानसिकता दूसरी हो जाती है और इस्लामिक देश में कुछ और हो जाती है।
भारत में कम कपड़ों में घूमती हैं और विदेश में बुर्का पहन लेती हैं। इसके पीछे दीपिका की क्या मजबूरी है। यह मानसिकता दर्शाती है कि भारत में इतनी फ्रीडम है कि जो आपका दिल करे बोल सकते हैं, जो मन करे पहन सकते हैं और खा सकते हैं।
जबकि इस्लामिक देशों में इस्लाम धर्म के अनुरूप ही चलना होता है। इससे साफ पता चलता है कि फ्रीडम कहां पर है। यह गंभीर विषय है। भारतवासियों को दीपिका पादुकोण जैसे लोगों से सावधान रहना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।