{"_id":"6ac260bb57939abd53075907","slug":"video-video-bugdhanagara-sa-nakal-sava-sakalpa-yatara-rathal-ma-umaugdha-bhajapaiya-ka-hajama-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बड़नगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा, रुदौली में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बड़नगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा, रुदौली में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम
अयोध्या के रूदौली विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं के काफिले और हाथों में लहराते भाजपा के झंडों से शुजागंज से भेलसर तक माहौल जोश से भर गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में शुजागंज के पक्का तालाब पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा के शुजागंज पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बाइक सवार पक्का तालाब पर जुट गए। विधायक रामचंद्र यादव ने आगे बढ़कर यात्रा में शामिल बाइक सवारों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सेवा संकल्प यात्रा का अभिनंदन किया।
इसके बाद यात्रा भेलसर की ओर रवाना हुई। शुजागंज मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। बाइक सवारों के काफिले के साथ कार्यकर्ता पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। हाथों में भाजपा के झंडे और स्वागत के दौरान हुई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही।
विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का बाइक लेकर पहुंचना कार्यक्रम की खास तस्वीर रही। शुजागंज से भेलसर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर उत्साह नजर आया। भव्य स्वागत के बाद सेवा संकल्प बाइक यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान आशीष शर्मा, समाजसेवी संतोष यादव, तेज तिवारी, मौनू तिवारी, किशोरी लाल भारती, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, शुभम तिवारी, शुजागंज प्रशासक आनंद गुप्ता, अरविंद वर्मा, शिवानंद, राजेश रावत, पप्पू उर्फ खालिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बाइक सवार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।