{"_id":"68d3bbbe5053e5917f090ddb","slug":"video-video-ayathhaya-ka-patashavara-mathara-ka-ha-vashashha-mahatamaya-yaha-para-gara-tha-thava-sata-ka-bya-kathha-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या के पाटेश्वरी मंदिर का है विशेष महात्म्य, यहीं पर गिरा था देवी सती का बायां कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या के पाटेश्वरी मंदिर का है विशेष महात्म्य, यहीं पर गिरा था देवी सती का बायां कंधा
शारदीय नवरात्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज हम आपको अयोध्या कैंट के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर का महत्व बताते हैं। शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस अवसर पर अयोध्या के कैंट क्षेत्र में स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हो रहा है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां देवी सती का बायां कंधा (पाट) गिरा था। इसी कारण इसे पाटेश्वरी मंदिर कहा जाता है। यह स्थान एक सिद्ध योगपीठ के रूप में भी प्रसिद्ध है।
मान्यता है कि यहां स्थित कुंड में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं। वहीं, मंदिर में प्रज्ज्वलित अखंड धूनी की राख से भक्तों के कष्ट समाप्त होते हैं। नवरात्र के अवसर पर यहां भारी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे हैं। इस मंदिर परिसर में जेबकतरों से भी सावधान किया गया है और संदिग्ध महिला जेबकतरों की फोटो भी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।