फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: आंधी-बारिश ने केला और सब्जी की फसलें की बर्बाद, किसान मायूस

VIDEO: आंधी-बारिश ने केला और सब्जी की फसलें की बर्बाद, किसान मायूस

Wed, 07 Oct 2026 01:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:51 PM IST
VIDEO: आंधी-बारिश ने केला और सब्जी की फसलें की बर्बाद, किसान मायूस
अयोध्या जिले की बीकापुर तहसील क्षेत्र में तीन दिन पहले सोमवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने बीकापुर तहसील क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सब्जी बेल्ट के रूप में पहचान रखने वाले क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान केले की फसल को हुआ है। कई खेतों में फल समेत केले के पौधे टूटकर जमीन पर गिर गए। वहीं खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल और नर्सरी भी खराब हो गई। फसलों के नुकसान से किसानों में मायूसी छाई है। नगर पंचायत बीकापुर, खजुरी, किसानगंज, केराजोत, चरांवा, कोदैला, गोपालापुर समेत आसपास के गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर केला और सब्जियों की खेती की है। सेमरा निवासी केला किसान गुड्डू वर्मा ने बताया कि उन्होंने सीसीसी से कर्ज लेकर छह बीघे में केला लगाया था। फसल अच्छी थी और फल भी आ गए थे, लेकिन तेज हवा से पौधे टूटकर गिर गए। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि चार बीघे में लगी केले की फसल बर्बाद हो गई। फल तैयार न होने के कारण अब उनकी बिक्री भी संभव नहीं है। कोदैला निवासी अनिल तिवारी, चरांवा निवासी रामलौट मौर्य और पवन तिवारी ने बताया कि अन्य फसलों का रकबा कम कर केले की खेती बढ़ाई थी, लेकिन आंधी ने पूरी फसल चौपट कर दी। बिलारी माफी, नदरौली, सेमरा, नसीरपुर मूसी, तेंदुआ माफी और रसूलपुर में खेतों में पानी भरने से परवल, लोबिया, गोभी, भिंडी, नेनुआ, लौकी और कद्दू समेत कई सब्जियां प्रभावित हुई हैं। टमाटर और गोभी की नर्सरी को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी से धान और गन्ने की फसल भी खेतों में गिर गई। पातूपुर निवासी रामतेज वर्मा, जितेंद्र तिवारी, उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक, सियाराम प्रजापति और असकरनपुर निवासी विनोद शुक्ला ने बताया कि गन्ना गिरने से कटाई-छिलाई में अतिरिक्त मजदूरी लगेगी और उपज पर भी असर पड़ेगा। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि राजस्व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में फसलों के नुकसान की जानकारी कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय

07 Oct 2026

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

06 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

टाइफाइड से छात्रा खुशी की मौत के बाद जागे विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने जांच और दवा का छिड़काव शुरू कराया

06 Oct 2026

नूंह: रेवासन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

06 Oct 2026

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

06 Oct 2026

एमपी: निवाड़ी में रिश्तों का कत्ल, पिता ने दो माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, नीम के नीचे दफनाया

06 Oct 2026

खंडवा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 61 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मिनट में लॉक तोड़ जंगलों में छिपा देते थे

06 Oct 2026

मोहाली में सीएम के ओएसडी घुम्मन के घर करीब तीन घंटे चली सीबीआई की रेड

06 Oct 2026

भीलवाड़ा: तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव खदान में मिले, घर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे; डूबने की आशंका

06 Oct 2026

कानपुर: मंदाकिनी दीदी बोलीं- सर्वेंट लीडरशिप प्रबंधन के प्रथम उदाहरण हैं हनुमान

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed