{"_id":"6adf1e08dd1e2802a7017eb2","slug":"video-road-dug-up-for-drain-construction-in-ayodhya-debris-lying-there-for-three-days-making-traffic-difficult-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नाला निर्माण के लिए खोदी सड़क, तीन दिन से पड़ा है मलबा, आवागमन मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नाला निर्माण के लिए खोदी सड़क, तीन दिन से पड़ा है मलबा, आवागमन मुश्किल
अयोध्या में शांतिपुरम कॉलोनी में नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क पर तीन दिन से मलबा पड़ा है। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। अनूप कुमार यादव, शैफाली साहू, कंचन मौर्या ने बताया की दो दिन पहले ही एक युवक नाली में गिर गया था जिसके चलते उसको बहुत चोटें आई थीं। स्थानीय लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे है । लोग किसी तरह बाइक निकाल पा रहे हैं। घरों के सामने खोदा गया नाला बिना किसी सुरक्षा घेरे के वैसे छोड़ दिया गया है। इसके ऊपर रखे पटरे के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग गिर चुके हैं, जबकि कई गिरने से बाल-बाल बचे हैं।
सड़क पर मलबा और नाला खुला होने से स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता खराब होने के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को घरों से निकलने और वापस लौटने में भी दिक्कत हो रही है।
कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, करीब दो महीने पहले भी सड़क के बीचोंबीच सीवर डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसके बाद सड़क पर कई महीनों तक कीचड़ की स्थिति बनी रही। उस समय रास्ते से बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया था। अब नाला निर्माण के लिए दोबारा सड़क खोदकर मलबा छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को आवागमन में राहत मिलने के बजाय बार-बार खुदाई के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।