{"_id":"6af596e07bca158fbb050e2b","slug":"video-panchavati-island-to-open-from-november-13-pontoon-bridge-to-reduce-distance-between-ayodhya-and-gonda-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 13 नवंबर से खुल जाएगा पंचवटी द्वीप, पांटून पुल से अयोध्या-गोंडा की दूरी होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 13 नवंबर से खुल जाएगा पंचवटी द्वीप, पांटून पुल से अयोध्या-गोंडा की दूरी होगी कम
अयोध्या में सरयू नदी के जमथरा घाट पर पंचवटी द्वीप पर बने पांटून पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से आम लोग इस पुल से पंचवटी द्वीप पर घूमने जा सकेंगे। लंबे समय से लोग इस पुल के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।
यह पांटून पुल अयोध्या और गोंडा दोनों जिलों को सीधे जोड़ेगा। अभी तक दोनों जिलों के लोगों को आने-जाने के लिए लंबा घूमकर जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च होता था। इस पुल के शुरू होने से अब दूरी कम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी।
इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। अयोध्या और गोंडा के किसान अपनी फसल, सब्जी, दूध और अन्य सामान आसानी से एक जिले से दूसरे जिले में ले जा सकेंगे। व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। बच्चों को स्कूल और लोगों को रोजगार के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा।
पंचवटी द्वीप पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सरयू के किनारे बसा यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पुल खुलने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
वहीं प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अयोध्या ने बोर्ड लगाकर सूचना दी है कि पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि पुल पर नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें और पुल को नुकसान न पहुंचाएं, ताकि यह पुल लंबे समय तक लोगों की सेवा करता रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।