{"_id":"6a9d0e6713bceebedd0f406d","slug":"video-pacava-ayathhaya-jal-ralra-sakataga-capayanashapa-ma-khalugdhaya-na-thakhaya-thama-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांचवीं अयोध्या जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं अयोध्या जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अयोध्या जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से पांचवीं अयोध्या जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का हाईवे स्थित विद्यालय में रविवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 300 युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। संघ के रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।