{"_id":"6accb65ea132e583a103908b","slug":"video-ayathhaya-sava-sakalpa-abhayana-ma-janakalyanaekara-yajanao-ka-tha-janakara-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सेवा संकल्प अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सेवा संकल्प अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
अयोध्या: अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को तारुन ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी महेंद्र मिश्र ने विकसित भारत 2047 के संकल्प पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं भी सुनी गईं। संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर हैदरगंज मंडल अध्यक्ष केके तिवारी, तारुन मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रवेश मिश्रा, विधानसभा प्रभारी मोनू मिश्रा, राकेश वर्मा, सुभाष कोरी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।