{"_id":"6acc7c0eaa91601654081361","slug":"video-huge-crowd-of-devotees-thronged-maa-kamakhya-temple-in-rudauli-ayodhya-on-second-day-of-navratri-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के दूसरे दिन अयोध्या के रुदौली स्थित मां कामाख्या मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के दूसरे दिन अयोध्या के रुदौली स्थित मां कामाख्या मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित रुदौली तहसील क्षेत्र का मां कामाख्या मंदिर शारदीय नवरात्र में आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में नजर आ रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा।
मां कामाख्या मंदिर में वैसे तो सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्र में यहां की रौनक देखते ही बनती है। पर्व के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से भक्तों को आत्मबल और आध्यात्मिक शांति की प्रेरणा मिलती है।
अमर उजाला की टीम से बातचीत में मां कामाख्या मंदिर के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि ‘ब्रह्म’ का अर्थ तप और ‘चारिणी’ का अर्थ आचरण करने वाली है। मां ब्रह्मचारिणी अपने शांत स्वरूप और कठोर तपस्या के लिए जानी जाती हैं। उनके एक हाथ में अक्ष माला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित है। पुजारी ने बताया कि मां की आराधना भक्तों को धैर्य, संयम और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है। नवरात्र में मां के दर्शन-पूजन से श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और मन की शांति प्राप्त करने की कामना करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।