{"_id":"6afed3881897d6f46500cd91","slug":"video-ayathhaya-maga-para-naha-haii-ta-shakashhaka-aathalna-taja-karaga-nalmanae-tarapatha-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मांगें पूरी नहीं हुईं तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे: नीलमणि त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मांगें पूरी नहीं हुईं तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे: नीलमणि त्रिपाठी
अयोध्या: बारह सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चार घंटे तक धरना दिया। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त कर मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर आयोजित धरने की अध्यक्षता नीलमणि त्रिपाठी और संचालन जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने किया। प्रमुख मांगों में 2004 बैच के वंचित शिक्षकों को पुरानी पेंशन, टीईटी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूर्वव्यापी प्रभाव समाप्त कराने, एसटीएफ से प्रमाणपत्रों की जांच पर रोक, प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति और गैर टीईटी शिक्षकों की पदोन्नति शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिज कोर्स परीक्षा में 50 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक की अनिवार्यता समाप्त करने, शीघ्र स्थानांतरण, 12 वर्ष पर चयन वेतनमान और मृतक शिक्षकों के योग्य आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति देने की मांग उठाई गई। धरने में जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती सहित विभिन्न विकासखंडों के पदाधिकारी और शिक्षक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।