फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP government will again secure a majority in 2027: Harish

2027 में फिर बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : हरीश

Mon, 31 Aug 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 31 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP government will again secure a majority in 2027: Harish
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को गदा भेंट करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व पूर्व महौपार ​
अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा से शहर तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रानीमऊ से सरयू पुल तक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कई जगह भगवा मंच सजाए गए थे। कुछ स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिले की सीमा रानीमऊ पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ और अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने उनका स्वागत किया। मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी और रुदौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। महोली में विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


रौनाही टोल प्लाजा पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की अगुवाई में 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। हरीपुर जलालाबाद में विधायक चंद्रभानु पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका अभिनंदन किया। महानगर क्षेत्र में प्रवेश के बाद स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला और तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में स्वागत हुआ। सहादतगंज ओवरब्रिज के पास पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। गरुण द्वार पर विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह ने महानगर पदाधिकारियों के साथ 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी उनका स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत हरीश द्विवेदी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्नेह नई ऊर्जा देने वाला है। संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।
स्वागत में बना मंच टूटा, बाल-बाल बचे हरीश
हाईवे पर देवकाली के आगे साकेतपुरी मोड़ पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में मंच अचानक टूट गया। हादसे में हरीश द्विवेदी बाल-बाल बच गए।
अयोध्या में संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन
हरीश द्विवेदी के स्वागत के बहाने भाजपा ने जिले में अपने संगठनात्मक नेटवर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रदर्शन किया। जिले की सीमा से शहर तक हुए कार्यक्रमों में विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। लगातार हुए स्वागत कार्यक्रमों के जरिये पार्टी ने स्थानीय संगठन की एकजुटता और सक्रियता का संदेश दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को गदा भेंट करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व पूर्व महौपार

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को गदा भेंट करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व पूर्व महौपार

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को गदा भेंट करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व पूर्व महौपार

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को गदा भेंट करते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व पूर्व महौपार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed