{"_id":"6a962d67847c317e6803f405","slug":"badshah-confirmed-divorce-with-isha-rikhi-5-months-after-marriage-know-the-detail-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बादशाह का तलाक: शादी के मात्र पांच महीने बाद दूसरी पत्नी से हुए अलग, ईशा रिखी संग रिश्ते पर भी दिया बयान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बादशाह का तलाक: शादी के मात्र पांच महीने बाद दूसरी पत्नी से हुए अलग, ईशा रिखी संग रिश्ते पर भी दिया बयान
Tue, 01 Sep 2026 07:12 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:12 AM IST
सार
Badshah Divorce: मशहूर गायक बादशाह ईशा रिखी के साथ लगभग पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधे थे। जुलाई में ही दोनों के अनबन की खबरें आईं। अब बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बादशाह, ईशा रिखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर बादशाह ने ईशा रिखी के साथ शादी के मात्र पांच महीने के बाद ही तलाक की पुष्टि की है। उन्होंने इस साल मार्च में शादी की थी। शादी के लगभग तीन महीने के बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी दी है।
बादशाह ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। हम सभी से अपील करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम अपील करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं।'

बादशाह, जैस्मिन मसीह
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी हो चुका तलाक
इससे पहले बादशाह की साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी हुई थी। दोनों ने साल 2017 में बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। फिर बादशाह और जैस्मीन मसीह अलग हो गए और दोनों का साल 2020 में तलाक हो गया।

ईशा रिखी से कैसे मिले बादशाह?
- बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई।
- दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और एक-दूसरे को डेट करने लगे।
- दोनों ने कई वर्षों तक अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया।
- हालांकि फैंस उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे।
- पहले 2023 में दोनों की शादी की अफवाहें उड़ीं, हालांकि बादशाह ने उन्हें नकार दिया।
- बादशाह के पहले तलाक के लगभग छह साल बाद दूसरी शादी की खबर आई।
ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है ईशा रिखी?
बादशाह जहां म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वहीं उनकी पत्नी ईशा रिखी का सिक्का अभिनय की दुनिया में चलता है। वह मॉडल और एक्ट्रेस हैं।
ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूलिंग चंडीगढ़ से ही हुई है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की। 12वीं क्लास में ईशा ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पंजाबी पंजाबी फिल्मों से करियर की शुरुआत की।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ईशा रिखी बड़ा नाम हैं। उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' (2013) से अपने करियर की शुरुआत की थी। ईशा पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल के साथ 'हैप्पी गो लकी' (2014) में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य चर्चित पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

ईशा ने बॉलीवुड में भी किया अभिनय
ईशा रिखी फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। ईशा अक्षय कुमार और सोनम कपूर के साथ विज्ञापन कर चुकी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी वह एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं
ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।