फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता; देखें लिस्ट

Tue, 01 Sep 2026 06:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Sep 2026 06:57 AM IST
सार

नए महीने की शुरुआत से यानी आज सितंबर महीने की शुरुआत से ही कई बदलाव होने जा रहे हैं। अब ये देखना होगा कि इनका आपकी जेब पर क्या असर पड़ता है। आप इन नए बदलावों के बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Several changes are taking effect from 1 September check what will become cheaper and what will get costlier
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

आज यानी 1 सितंबर 2026 से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन से नियम बदल रहे हैं।

दरअसल, हर महीने की शुरुआत में यानी पहली तारीख से कई नियम बदलते हैं। ऐसे में कौन से नियम बदले हैं और इनका आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा? आप इस बारे में आगे जान सकते हैं...

Several changes are taking effect from 1 September check what will become cheaper and what will get costlier
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe stock

आज यानी 1 सितंबर से क्या बदलाव हो रहे हैं?

पहला बदलाव

  • दरअसल, मुंबई में आज यानी 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी यानी दूध महंगा हो जाएगा
  • मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी
Several changes are taking effect from 1 September check what will become cheaper and what will get costlier
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe stock
  • हालांकि, ये बढ़ोतरी दूध की थोक कीमत में हुई है। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक के लिए दूध की कीमत सीधे 9 रुपये प्रति लीटर ही बढ़ जाए
  • खुदरा कीमत स्थानीय सप्लायर और दुकानदार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Several changes are taking effect from 1 September check what will become cheaper and what will get costlier
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा बदलाव

  • 1 सितंबर 2026 से अगर आप भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो आपको इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
  • यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या फिर प्रिंटेड बोर्डिंग पास का इस्तेमाल भी कर पाएंगे
  • इससे डिपार्चर की प्रक्रिया पहले से आसान हो सकेगी
विज्ञापन
Several changes are taking effect from 1 September check what will become cheaper and what will get costlier
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा बदलाव

  • एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाने के लिए कल यानी 31 अगस्त आखिरी तारीख थी
  • ऐसे में आज यानी 1 सितंबर से आपको गैस की बुकिंग, सब्सिडी और घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है
  • हालांकि, इससे गैस कनेक्शन नहीं कटेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed