{"_id":"6a9548c7947807dab40a5991","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-cara-bldajara-sa-pashhapavarashha-kara-rashhataraya-mahamatara-harasha-thavavatha-ka-haaa-savagata-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का हुआ स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का सोमवार को पहली बार अयोध्या आगमन हुआ। अयोध्या की सीमा में प्रवेश करते ही रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रानीमऊ क्षेत्र में विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत के लिए यहां मंच बनाया गया था। मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने उन्हें गदा भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन चौरसिया और नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने प्रतिमा भेंटकर राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया।
इस मौके पर हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के स्वागत और सम्मान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्नेह से उन्हें संगठन के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।
इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री का काफिला भेलसर पहुंचा। यहां कुढ़ा सादात स्थित आंबेडकर पार्क के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के प्रति कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष शर्मा, राजकिशोर सिंह, तेज तिवारी, श्याम बाबू कसौधन, पंकज शर्मा, कुलदीप सोनकर और आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राष्ट्रीय महामंत्री का उत्साह के साथ अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके पहली बार अयोध्या आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की थीं। रुदौली क्षेत्र में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता दिखाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।