{"_id":"6aa6a153d12f468aa1010da4","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-kashhatara-ma-bugdhha-parabhavata-300-kasana-ka-upalbthha-karaya-gaya-bhasa-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित 300 किसानों को उपलब्ध कराया गया भूसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित 300 किसानों को उपलब्ध कराया गया भूसा
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित किसानों और पशुपालकों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
रविवार को तहसील प्रशासन ने कैथी माझां, सलाहपुर, अब्बूपुर, पटरंगा माझां, संडरी और महंगू का पुरवा समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 300 किसानों को 315 कुंतल भूसा वितरित कराया। भूसा मिलने से बाढ़ के बीच पशुओं के चारे की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत मिली।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपालों के माध्यम से पशुओं के लिए करीब 315 कुंतल भूसे का वितरण कराया गया है। सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों में राशन सामग्री का वितरण कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।