{"_id":"6b016a6d8b1f1b88eb0d0ce7","slug":"video-156-complaints-were-received-on-sampoorna-samadhan-diwas-in-milkipur-tehsil-of-ayodhya-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 156 शिकायतें, मौके पर महज एक का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 156 शिकायतें, मौके पर महज एक का निस्तारण
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 156 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर महज एक शिकायत का निस्तारण हो सका। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार ने एसडीएम पवन कुमार शर्मा और सीओ पीयूष पाल के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
दोपहर 12:30 बजे शिवनाथपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र मिश्र ने शिकायत दर्ज कराई कि गाटा संख्या 157, 158, 171, 173, 174 और 175 की सीमाओं से उनका रास्ता निकलना है। सीमांकन के लिए वह और कृषि विश्वविद्यालय कई बार मांग कर चुके हैं।
उच्चाधिकारियों, जनसुनवाई पोर्टल और थाना दिवस में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि राजस्व विभाग हर बार काल्पनिक आख्या लगाकर मामले को निस्तारित दिखा देता है। सीमांकन नहीं होने से रास्ते का निर्माण अटका है। उन्होंने बताया कि इसी चिंता में उनकी पत्नी को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिनका इलाज लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। सीडीओ ने तहसीलदार को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
वहीं, परसवां कला की 70 वर्षीय शिवकुमारी ने मारपीट, गाली-गलौज और जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार राजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।