{"_id":"699dacefcdc26829590ab8ac","slug":"video-dairy-worker-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-kathgodam-express-halted-for-seven-minutes-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आकर डेयरी कर्मी की मौत, सात मिनट खड़ी रही काठगोदाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आकर डेयरी कर्मी की मौत, सात मिनट खड़ी रही काठगोदाम एक्सप्रेस
गजरौला में मालगाड़ी की चपेट में आकर डेयरी कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने चीथड़ों को रेलवे लाइन से हटवाया। इस बीच सात मिनट तक काठगोदाम एक्सप्रेेस ट्रेन खड़ी रही।
जवाहर नगर मोहल्ला निवासी मुनीष उर्फ बंटी चौबारा के निकट एक डेयरी प्लांट में काम करते थे। परिजनों ने पुलिस व आरपीएफ को बताया कि वह मंगलवार दोपहर दो बजे से उनकी शिफ्ट थी। वह डेयरी के लिए कहकर निकले थे। करीब एक बजे भानपुर रेलवे फाटक पर पहुंचे। यहां फाटक बंद होने के बावजूद पार हो रहे थे। इस बीच मालगाड़ी मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। वह उसकी चपेट में आ गए। और उनके चीथड़े उड़ गए।
सूचना पाकर आरपीएफ और थाना पुलिसकर्मी पहुंच गए। शव के चीथड़ों को लाइन से हटवाया गया। इस दौरान काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, लेकिन ट्रैक साफ नहीं होने के कारण वह करीब सात मिनट तक खड़ी रही। थाना पुलिस नेे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।