{"_id":"6a98858b1eb5e1f5910ffee5","slug":"gangas-water-level-rises-again-anxiety-mounts-in-khadar-villages-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-172023-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, खादर के गांवों में बढ़ी बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, खादर के गांवों में बढ़ी बैचेनी
विज्ञापन
गजरौला। बिजनौर बैराज से 93907 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़कर 200.30 मीटर से 200.50 मीटर हो गया। खतरा के निशान 202 मीटर से जलस्तर डेढ़ मीटर दूर रह गया है। तिगरी में झोपड़ी, दुकान, होटल आदि गंगा के पानी की चपेट में आने लगे हैं। पानी सड़कों पर भरने से शीशो वाली और दारानगर समेत कई गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बीते मंगलवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.30 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे बाद बुधवार को जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़कर 200.50 मीटर पर पहुंच गया। इससे खेतों और सड़क पर गंगा का पानी भरने लगा है। तिगरी में किनारे की झोपड़ी, होटल आदि जलमग्न हो गए। उधर टापू में बसे दारानगर, शीशो वाली, भुड्डी वाली आदि गांवों और खादर इलाके के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। बाढ़ से फसल तबाह होने का खतरा मंडरा रहा है। खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 20 सेमी बढ़ गया है। खतरे के निशान से गंगा का जलस्तर डेढ़ मीटर दूर है।