{"_id":"691199988011f754da0f544e","slug":"video-video-talb-ma-mal-kashara-ka-shava-hataya-ka-aashaka-tha-thana-sa-tha-lpata-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तालाब में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका, दो दिन से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तालाब में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका, दो दिन से थी लापता
अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर में तालाब में सोमवार को किशोरी नेहा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की बहन सविता ने बताया कि हम तीन बहने हैं। बड़ी बहन कविता जिसकी शादी हो गई है, वे अपने ससुराल में रहती हैं। मैं और मेरी छोटी बहन नेहा जिसकी मौत हुई है पिता नंदलाल और माता महिमा घर पर रहते थे।
शनिवार को गांव का दीपक और उसकी मां घर पर लड़ाई झगड़ा करने आए थे। इसी बात की शिकायत करने के लिए नेहा जलालपुर कोतवाली गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर तालाब में नेहा का शव मिला।
कविता ने बताया कि गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसको लेकर काफी विवाद भी चल रहा था। एक माह पूर्व इसी विवाद को लेकर जलालपुर कोतवाली में समझौता भी हुआ था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।