{"_id":"6ad48d1e3cf98ad28b0b739e","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-saraya-natha-ma-nahata-samaya-kashara-natha-ma-dab-talsha-jara-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में सरयू नदी में नहाते समय किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में सरयू नदी में नहाते समय किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी
जहांगीरगंज के बेलहर घाट पर रविवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान किशोर सागर गौतम सरयू नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
धंसूरपुर निवासी महादेव गौतम का पुत्र सागर (15) अपने दो दोस्तों शंकरपुर अकेलवाबीर निवासी ऋषभ यादव और इटहुआ सुंदपुर निवासी संजीत के साथ रविवार सुबह बिड़हरघाट पर नहाने गए था। तीनों नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे सागर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह नदी में लापता हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। दोपहर को पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर नदी में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।