{"_id":"6aab9fa091382cf99902e43d","slug":"video-two-shops-on-the-highway-were-burgled-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी। हाईवे स्थित मंडी कुरुक्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। डीजे साउंड की दुकान से सात एम्पलीफायर मशीन, आठ फॉग लाइट, दो मिक्सर मशीन समेत अन्य सामान और पास की परचून की दुकान से गुटखा, सिगरेट व हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार, राजेश पुत्र कमल सिंह की डीजे साउंड की दुकान में चोर नकब लगाकर घुसे। यहां से सात एम्पलीफायर मशीन, आठ फॉग लाइट, दो मिक्सर मशीन और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पास स्थित राजपाल पुत्र नारायण सिंह की परचून की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से गुटखा, सिगरेट, अन्य सामान और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
बुधवार सुबह दोनों दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो ताले और सामान गायब मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। टीम गठित कर घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।